ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियामानसून से पूर्व शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की होगी साफ-सफाई

मानसून से पूर्व शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की होगी साफ-सफाई

फारबिसगंज। एक संवाददाता फारबिसगंज शहरवासियों को इस बार मानसून में जलजमाव की समस्या से...

मानसून से पूर्व शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की होगी साफ-सफाई
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 02 Jun 2021 05:40 AM
ऐप पर पढ़ें

फारबिसगंज। एक संवाददाता

फारबिसगंज शहरवासियों को इस बार मानसून में जलजमाव की समस्या से निजात मिलने की संभावना है। इसके लिए नप प्रशासन ने शहर के सभी छोटे- बड़े नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष रूप से खाका तैयार किया है। इस अभियान में नप के सैकड़ों सफाई कर्मियों के अलावे अस्थायी रूप से दर्जनों संथाली मजदूरों को स्पेशल रूप से जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में स्थित मुख्य बड़े नालों की साफ-सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई। इस अभियान में अस्थायी रूप से 47 संथाली मजदूरों को लगाया गया है। जिसे आवश्यकतानुसार आगे और भी बढ़ाया जायेगा। खास बात की कोरोना महामारी के दौरान जारी गाईडलाइन की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नप के ईओ जयराम प्रसाद खुद इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है। मंगलवार को ईओ ने शहर में जारी साफ-सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण कर नप के सफाई पर्यवेक्षक सूरज कुमार सोनू को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द साफ-सफाई अभियान को पूरा करने की बात कही।

ज्ञात हो की नालों की समुचित साफ-सफाई नहीं होने के चलते हल्की बारिश में ही शहर की मुख्य सड़कों पर दो से चार फीट तक बरसात के साथ-साथ नालियों का गंदा पानी का बहाव होता रहता है। जिससे दुकानदारों के साथ-साथ आम राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नप प्रशासन के साफ-सफाई अभियान से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। व्यवसायियों ने कहा की मानसून से पूर्व मुख्य नालों की समुचित साफ-सफाई हो जाने से सड़कों पर होने वाले जलजमाव की समस्या स्वत: समाप्त हो जायेगी। जिससे व्यवसायियों को भी नुकसान नहीं होगा। कारण की जलजमाव होने से घरों, दुकानों व गोदामों में पानी घुसने से लाखों का नुकसान व्यवसायियों को उठाना पड़ता है।

शहर में कहा-कहां होता है जलजमाव: फारबिसगंज शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। जिसमें सदर रोड़ स्थित पीएनबी शाखा के समीप। इसके अलावे छुआपट्टी के एसके रोड़,डीडी रोड़,आरबी लेन,बंगाली टोला,प्रोफेसर कॉलोनी,गोढियारी रोड़,अस्पताल रोड़, पटेल चौक आदि स्थान शामिल है। जहां हल्की बरसात में ही सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

क्या कहते है नप के कार्यपालक पदाधिकारी: नप के ईओ जयराम प्रसाद ने कहा कि मानसून से पूर्व शहर की मेनड्रेन सहित सभी छोटे-बड़े नालों की साफ-सफाई पूरी करा ली जायेगी। इसके लिए वे खुद प्रतिदिन साफ-सफाई अभियान का जायजा ले रहे है। साथ ही आवश्यकतानुसार विशेष तौर पर अस्थायी संथाली मजदूरों को इस कार्य में लगाया गया है। ताकि शहरवासियों को मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निदात मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें