प्रकृति व प्रगति साथ-साथ चले तभी मानव भविष्य सुरक्षित और समृद्ध
अररिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएफडी द्वारा पौधरोपण अभियान का अंतिम दिन मनाया गया। मुखिया राजेश सिंह ने सक्रियता दिखाई और प्रोफेसर एमपी सिंह ने पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण की सुरक्षा दोनों मानवता के भविष्य के लिए आवश्यक हैं।

अररिया, एक संवाददाता गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एसएफडी अररिया की ओर से पौधरोपण अभियान के अंतिम व सातवें दिन रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण अभियान को चलाया गया। इस अवसर पर मुखिया राजेश सिंह काफी सक्रिय रहे। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से छात्र हित तथा राष्ट्रहित के लिए कार्य करते आए हैं। उन्होंने कहा कि विकास का उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है, जबकि पर्यावरण जीवन के अस्तित्व का आधार है। यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा तो विकास के लाभ भी लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे।
प्रकृति और प्रगति साथ-साथ चले तभी मानवता का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि हम सबों की जिम्मेवारी है। इस अभियान में वैभव प्रताप सिंह, जितेंद्र प्रियांशु, कौशेन आलम, विजय कुमार साह, मनीष कुमार, मोहन कुमार, राजा कुमार आदि सक्रिय थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


