ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअररिया के जोगबनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

अररिया के जोगबनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जोगबनी ने +2 उच्च विद्यालय जोगबनी में बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिन्हा ने की। कार्यक्रम के दौरान...

अररिया के जोगबनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,अररियाWed, 28 Aug 2019 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

 जोगबनी (अररिया)(हि प्र)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जोगबनी ने +2 उच्च विद्यालय जोगबनी में बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिन्हा ने की। कार्यक्रम के दौरान सह मंत्री गोपाल साह औऱ प्रेम सोनी ने कहा कि जोगबनी अभाविप का लक्ष्य है नगर में 1500 सक्रिय सदस्य बनाने का। इस सदस्यता अभियान में सभी छात्र-छात्रों ने उल्लास के साथ अभाविप की सदस्यता ली।बताया गया अभाविप कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर छात्रहित व राष्ट्रहित के लिये हमेशा आवाज़ उठाती है साथ ही युवाओं को जोड़कर उसको राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का काम करती हैं। इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर मंत्री दीपक झा, अभिनव रॉय,गुड्डू साह, जितेंद्र साह, प्रभात गुप्ता सहित सैकड़ो छात्र छात्रा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें