Ajay Kumar Singh Demands Drainage Construction to Alleviate Waterlogging in Saharsa सहरसा: जलजमाव की समस्या का हो जल्द समाधान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAjay Kumar Singh Demands Drainage Construction to Alleviate Waterlogging in Saharsa

सहरसा: जलजमाव की समस्या का हो जल्द समाधान

सहरसा, नगर संवाददाता। विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने सहरसा नगर निगम क्षेत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 3 Dec 2024 06:11 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: जलजमाव की समस्या का हो जल्द समाधान

सहरसा, नगर संवाददाता। विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह ने सहरसा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव से मुक्ति के लिए नाले के निर्माण की माँग विधान परिषद में रखी।उन्होंने कहा कि मानसून के समय सहरसा शहर की स्थिति नारकीय हो जाती है। पुरा शहर जलजमाव से परेशान रहता है।खासकर सराही, न्यू कालोनी , बटराहा, कृष्णानगर विद्यापतिनगर, गॉधी पथ, प्रोफेसर कालोनी, गंगजला आदि मुहल्ले सर्वाधिक प्रभावित होते है। विधान परिषद में अपनी मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि स्टार्म वाटर प्रोजेक्ट के तहत सहरसा के 13 वार्ड में लगभग 54 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण वुडको द्वारा किया गया गया है। जबकि शेष 33 वार्ड नाले के निर्माण से वंचित है।विधान पार्षद ने सरकार से शीघ्र नाला निर्माण की मांग करते हुए कहा कि बिहार सरकार सहरसा और कोसी क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सहरसा शहर की जलजमाव जैसी गंभीर समस्या का निदान के लिए सहरसा के आम जनमानस लगातार मांग कर रहे है। जिला प्रशासन के स्तर पर भी सरकार को लिखा गया है। विधान पार्षद ने कहा कि नगर विकास मंत्री से भी व्यक्तिगत तौर पर नाला निर्माण का अनुरोध कर चुके है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।