
खाद दुकानों में स्टाक प्राइस बोर्ड व टाल फ्री नम्बर लटकाना अनिवार्य: डीएओ
जोकीहाट के जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह ने सोमवार को खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक का वितरण और स्टाक पंजी की जांच की। पोटाश के नमूने लिए गए हैं, जो जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। बंद दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों में स्टाक प्राइस बोर्ड लगाना अनिवार्य है।
जोकीहाट, एक संवाददाता जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह सोमवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहले उन्होंने तुर्केली चौक पर जांच की। इसके बाद चरघरिया चौक स्थित चार उर्वरक दुकानों की निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक का वितरण पंजी व स्टाक पंजी आदि की जांच की। डीएओ ने बताया कि दुकानों से पोटाश के नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। गडबड़ी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। उन्होंने खाद गोदाम पहुंचकर बोरी की स्टाक पंजी से मिलान भी किया। डीएओ ने बताया कि सभी उर्वरक दुकानों में स्टाक प्राइस बोर्ड, उर्वरक संबंधित टाल फ्री नंबर 0612-2233555 लटका रहना अनिवार्य है।
उर्वरक संबंधित किसी भी शिकायत पर उक्त नंबर पर उपभोक्ता या किसान काल कर सकते हैं। हलांकि डीएओ के पहुंचने की खबर आग की तरह फैल गई। इस दौरान नगर पंचायत जोकीहाट, हड़वा चौक स्थित अधिकांश दुकानों का शटर धीरे धीरे बंद हो गये। इस दौरान डीएओ ने मीडिया को बताया कि रूटीन जांच के लिए आया हूं। प्रति दिन स्टाक डाला जाता है। अच्छे प्रबंधन के कारण खाद के लिए किसानों में मारामारी नहीं हुई है। हर जगह खाद उपलब्ध है। बंगाल से आने वाले खाद के सवाल पर उन्होंने बताया कि जांच में गड़बड़ी होने पर लगातार कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि जहां भी गडबडी पाई गई है कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि सिकटी व कुर्साकांटा प्रखंड में तीन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पूछने पर डीएओ ने बताया कि औचक निरीक्षण में जोकीहाट में दुकान बंद रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं जोकीहाट के चरघरिया चौक में छानबीन के क्रम में उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। गड़बड़ी होने पर पहले स्पष्टीकरण पूछा जाएगा फिर आगे की कार्रवाई होगी। डीएओ के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत में दो तीन खाद दुकानें ही खुली थी बाकी की खाद दुकानों में ताला लटका था। इस पर डीएओ ने नाराजगी जाहिर की और बंद दुकानों के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




