ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाअसमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटे प्रशासन, घटना की हो निष्पक्ष जांच: पूर्व सांसद

असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटे प्रशासन, घटना की हो निष्पक्ष जांच: पूर्व सांसद

अररिया के पूर्व सांसद सुखदेव पासवान ने प्रशासन से कहा कि किसी भी हालत मे अररिया का माहौल नही बिगड़ना चाहिये। कुछ असमाजिक तत्व चुनाव से पुर्व अररिया का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि...

असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटे प्रशासन, घटना की हो निष्पक्ष जांच: पूर्व सांसद
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 31 Aug 2020 03:55 AM
ऐप पर पढ़ें

अररिया के पूर्व सांसद सुखदेव पासवान ने प्रशासन से कहा कि किसी भी हालत मे अररिया का माहौल नही बिगड़ना चाहिये। कुछ असमाजिक तत्व चुनाव से पुर्व अररिया का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज के सहबाजपुर डूमरीया की घटना निन्दनीय है। उन्होंने इसे असमाजिक तत्वों की एक सोची समझी राजनीती बताया। उन्होने कहा की अररिया के लोग शुरु से अमन पसंद रहे है। एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए एक दूसरे के पर्व त्यौहार मे शामिल होते है । लेकिन कुछ असमाजिक तत्व धर्म और जात की राजनीती कर सदभावना बिगाड़ने मे लगे हैं। जबकी अररिया शुरु से ही गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल रहा है। पूर्व सांसद ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन को दोषी बचे नही और निर्दोष फंसे नही की तर्ज पर काम करने की जरूरत है। उन्होने कहा की चुनाव से ठीक पहले मुट्ठी भर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले लोग माहौल बिगाड़ने का हर मुमकिन कोशिश करते है और समाज मे अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों के नापाक साजिश को बेनकाब करने की जरुरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें