ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाकोविड नियमों के पालन को लेकर प्रशासन हुआ सख्त

कोविड नियमों के पालन को लेकर प्रशासन हुआ सख्त

फारबिसगंज। एक संवाददाता कोविड नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त...

कोविड नियमों के पालन को लेकर प्रशासन हुआ सख्त
हिन्दुस्तान टीम,अररियाFri, 19 Mar 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

फारबिसगंज। एक संवाददाता

कोविड नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाये जा रहे हंै। नप प्रशासन द्वारा शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र से शहरवासियों को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क पहनने की अपील की गई है। साथ ही मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माने की राशि वसूली जा रही है।

इससे पूर्व बुधवार को अररिया एसपी ह्रदय कांत के नेतृत्व में डीएसपी राम पुकार सिंह ,थानाध्यक्ष एनके यादवेंदु सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न मार्गों सहित बैंकों,मॉल, रेस्टोरेंट आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बिना मास्क पहनने वालों से जुर्माना वसूला गया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से बिना मास्क पहनकर घूमने फिरने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसपी ने कोरोना के मद्देनजर सभी को मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। इधर नप के कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद ने कहा की देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर में माइकिंग करवाकर सभी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए जगह जगह मास्क चेकिंग अभियान जारी है। कहा की बस स्टैंड सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर ज्यादा नज़र रखी जा रही है। साथ ही शहर में बड़े आयोजन पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं डीएसपी राम पुकार सिंह ने कहा की कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। पुलिसकर्मियों को मास्क चैकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। खासकर हाट बाज़ारों सहित भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर प्रशासन की पैनी नज़र है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें