Hindi NewsBihar NewsAraria NewsAccident on Araria-Farbisganj Four Lane ADM Disaster Vehicle Overturns While Avoiding Cattle
एडीएम आपदा का वाहन फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

एडीएम आपदा का वाहन फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

संक्षेप:

अररिया के फारबिसगंज फोरलेन पर हड़ियाबाड़ा के समीप मवेशी बचाने के दौरान एडीएम आपदा की सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के समय एडीएम वाहन में नहीं थे। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dec 03, 2025 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया, निज संवाददाता अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़ियाबाड़ा के समीप मंगलवार को मवेशी बचाने के दौरान एडीएम आपदा की सरकारी वाहन सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हालांकि सरकारी वाहन पर एडीएम आपदा नहीं थे।हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार एडीएम लिखा सरकारी स्कार्पियो फारबिसगंज से अररिया की ओर आ रही थी।हड़ियाबाड़ा मोड़ के पास अचानक चार से पांच मवेशी सड़क पर आ गया। तेज रफ्तार वाहन को अचानक ब्रेक लगाने और पशु को बचाने के दौरान चालक ने स्टीयरिंग तेजी से घुमाया, इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गयी। घायल चालक छोटू कुमार को लोगों ने तत्काल एनएचआई की एम्बुलेंस से सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार छोटू कुमार को सिर और कमर के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। सीटी स्कैन सहित अन्य जरूरी जांच कराई गयी है। मिली जानकारी अनुसार नरपतगंज के खाबदह कन्हैली गांव के रहनेवाले चालक छोटू कुमार रोजाना की तरह अपने घर से अररिया एडीएम आपदा के कार्यालय में ड्यूटी पर आ रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। इधर घटना की सूचना के बाद अररिया आरएस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। इधर एडीएम आपदा नवनील कुमार ने बताया कि हादसे के समय वे गाड़ी में नहीं थे। केवल ड्राइवर ही था।