अररिया में एबीवीपी नगर इकाई की बैठक, एक मार्च को होली मिलन समारोह।

Feb 27, 2026 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अररिया
share Share
Follow Us on

अररिया में अभाविप नगर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय में हुई। बैठक में शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा हुई और होली मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। नगर मंत्री मनीष कुमार ने 1 मार्च को समारोह का आयोजन बताया। सभी कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन का संकल्प लिया।

    अररिया में एबीवीपी नगर इकाई की बैठक, एक मार्च को  होली मिलन समारोह।

अररिया। एक संवाददाता अभाविप नगर इकाई अररिया की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री मनीष कुमार ने की। बैठक में छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक एवं परिसर संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि परिषद द्वारा पूरे देश में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक इकाई में इस वर्ष भी उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

नगर मंत्री मनीष कुमार ने जानकारी दी कि एबीवीपी नगर इकाई अररिया द्वारा आगामी 1 मार्च को शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में भोला राठौर, कौशेन आलम, जितेंद्र कुमार, अंशु रंजन, सुजीत कुमार, सौरभ कुमार, राजा कुमार, मोहन कुमार, सुमन कुमार, अभिषेक कुमार, ताल्हा आलम, प्रिया रानी, लक्ष्मी कुमारी, सिमरन कुमारी, जगदंबा एवं तनु कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।