ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियाखुटहरा में बकरा से हो रहे कटाव का लिया गया जायजा

खुटहरा में बकरा से हो रहे कटाव का लिया गया जायजा

बकरा नदी का कटाव जारी है। इससे नदी के किनारे रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है। शनिवार की शाम जदयू नेता डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सुमन बकरा नदी से हो रहे कटान का जाएजा लिये। इस दौरान वे सिकटी प्रखंड के...

खुटहरा में बकरा से हो रहे कटाव का लिया गया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 20 Jul 2020 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

बकरा नदी का कटाव जारी है। इससे नदी के किनारे रह रहे लोगों में दहशत व्याप्त है। शनिवार की शाम जदयू नेता डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सुमन बकरा नदी से हो रहे कटान का जाएजा लिये। इस दौरान वे सिकटी प्रखंड के खुटहरा, तीरा, पीरगंज व डेनिया आदि जगह भी गये। नदी किनारे बसे परिवारों से बात की। उन्होंने बताया कि बकरा नदी के कटान के कारण पिछले तीन तार दिनों में कई परिवार के लोगों को घर खाली कर दुसरे जगह शिफ्ट होना पड़ा है। इतना ही नहीं कई जगहों पर कृषि योग्य भूमि का कटान तेज गति से हो रहा है। लेकिन कटाव निरोधी कार्य शुरु नहीं किया जा सका है। अगर जल् द हीं कटाव निरोधी कार्य शुरु नहीं किया कई और लोगों का घर व कृषि योग्य भूमि नदी में समा जाएगा। डॉ शत्रुघ्न ने डीएम से बकरा नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए आवश्यक बचाव कार्य शुरु कराने की मांग की है। उन्होंने कहा अगर जरुरत पड़ी तो वे मुख्यमंत्री से कटाव का लेकर बात करेंगे। इस मौके पर भवेश राय, सुभ्ज्ञाष पासवान, कृत्यानंद पासवान, तुलमोहन राम, दिलीप रा, मो अयुब, काशी विश्वास, द्वारिका मंडल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें