
कटिहार: 90 वर्षीया ललिता देवी पोता के गोद में बैठकर करने आई मतदान
कटिहार, एक संवाददाता विधानसभा क्षेत्र के सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति
कटिहार, एक संवाददाता विधानसभा क्षेत्र के सिरसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह देखने लायक रहा। युवा से लेकर वृद्ध महिलाएं तक मतदान को लेकर उत्साहित नजर आईं। इसी क्रम में 90 वर्षीया ललिता देवी ने भी सभी के लिए मिसाल पेश की। बीमार रहने के बावजूद उन्होंने मतदान का अधिकार निभाने की ठानी। ललिता देवी पिछले चार महीनों से अस्वस्थ हैं, लेकिन मतदान के प्रति उनका जज़्बा कम नहीं हुआ। परिवारवालों की मदद से वह अपने पोते गोपी सदा की गोद में बैठकर घर से मतदान केंद्र पहुंचीं। केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने मतदान किया।

मतदान करने के बाद ललिता देवी ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि इस उम्र में भी मैं अपना वोट डाल पाई। लोकतंत्र में यह हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। उनके पोते गोपी सदा ने बताया कि दादी पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं, लेकिन जब उन्होंने कहा कि वोट जरूर डालना है, तो मैंने तय किया कि चाहे जो हो, दादी को मतदान केंद्र लेकर जाऊंगा। इसलिए बीमार 90 वर्ष से दादी को गोद में लेकर मतदान करने के लिए आए हैं। मतदान केंद्र पर उपस्थित लोगों ने भी इस अद्भुत दृश्य को सराहा और कहा कि ललिता देवी का यह उत्साह समाज के लिए प्रेरणा है। बुजुर्ग मतदाता की इस भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र के पर्व में उम्र या बीमारी कोई बाधा नहीं बन सकती।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




