48 घंटे का महा अष्टयाम संकीर्तन भक्तिमय माहौल में संपन्न
भरगामा। निज संवाददाता रामपुर गांव स्थित राधा रमण स्थान कृष्ण मंदिर मे आयोजित 48

भरगामा। निज संवाददाता रामपुर गांव स्थित राधा रमण स्थान कृष्ण मंदिर मे आयोजित 48 घंटे का महा अष्टयाम संकीर्तन भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। इससे पूर्व स्थानीय विद्वान पुजारी द्वारा रामचरितमानस पाठ के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दर्जनों कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का अखंड जाप संकीर्तन शुरू किया गया। हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्टयाम को लेकर मंदिर और आसपास के जगहो को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान 48 घंटे तक हरे राम, हरे कृष्ण की धुन से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान होता रहा । इस महाअष्टयाम में जिला सहित सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, बंगाल सहित पड़ोसी देश नेपाल के प्रसिद्ध एक दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली भाग लिया।
इस दौरान स्थानीय बबलू सिंह की कृतन मंडली के कालाकारो द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट झांकी से श्रद्धालु भाव - विभोर रहे। वहीं बंगाल से आए महिला व पुरुष कीर्तन मंडलियों के भजन गायक गायिकाओं द्वारा एक से एक भजनों पर दर्शक भक्ति भाव में लीन दिखे। कार्यक्रम को देखकर श्रद्धालुगण भक्ति में झूम उठे। वही कीर्तन मंडलियों द्वारा एक से एक भजनों के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई । दूर दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को इतनी बढ़ गयी कि मेला जैसा नजर आ रहा था। रामायण पाठ, हवन पूर्णाहुति, संकीर्तन स्थानीय पुजारी व अन्य पुजारियो द्वारा किया गया। अष्टयाम के सफल आयोजन मे महाअष्टयाम मे यज्ञ समिति के नीरज सिंह, राजीव सिंह उर्फ बबलू, लीलानंद सिंह, दयानंद भारती, दिलीप, संजीत सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, कुंदन सिंह, राजीव सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




