ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियासड़क हादसे में 39 वर्षीया महिला की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में 39 वर्षीया महिला की मौत, एक घायल

कुर्साकांटा। निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के बलचंदा गांव के निकट शनिवार की शाम बाइक...

सड़क हादसे में 39 वर्षीया महिला की मौत, एक घायल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,अररियाMon, 14 Mar 2022 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

कुर्साकांटा। निज प्रतिनिधि

कुर्साकांटा प्रखंड के बलचंदा गांव के निकट शनिवार की शाम बाइक सवार 39 वर्षीया महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। मृतका शनिचरी देवी पहुंसी वार्ड संख्या नौ निवासी श्रवण सिंह की पत्नी थी। घटना के बाद परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी पसर गया। घटना के संबंध में परिजनों बताया कि शनिवार की शाम शनिचरी देवी गोतनी के बेटे अजीत कुमार सिंह के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार कपरफोड़ा जा रहा था। रास्ते में बलचंदा के निकट एक मवेशी बाइक के आगे में आ गया। उसे बचाने के क्रम में बाइक लेकर सड़क किनारे गिर गया। इससे महिला के सिर में चोट लग गई। आनन फानन में अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक भी घायल है। घटना के बाद परिजनों, रिश्तेदरों, पुत्र व पुत्री का रो रो कर बुरा हाल है। महिला अपने पीछे पति सहित दो बेटी 17 वर्षीया सुमन कुमारी, 15 वर्षीया सोनी कुमारी, 13 वर्षीय बेटा सचिन कुमार व आठ वर्षीय बेटा मनी कुमार को छोड़ गई हंै।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े