करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

पलासी थाना क्षेत्र के चहटपुर पंचायत में एक 22 वर्षीय युवक, मो तारिक, की करंट लगने से मौत हो गई। वह पशुपालक था और चारा लेने निकला था, जब वह ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आ गया। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत चहटपुर पंचायत के पलासी वार्ड संख्या नौ में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। वह पशुपालक था मृतक मो तारिक चहटपुर पलासी वार्ड नौ निवासी स्व गयास का बेटा था। घटना उस वक्त हुई जब मो तारिक पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकला था। इसी दौरान पलासी बस्ती के कन्या मध्य विद्यालय के समीप ट्रांसफार्मर के समीप अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। वह पशुपालक था। मजदूरी भी करता था। इधर सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और इसकेबाद परिजनों को जानकारी दी।

युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया रूबी शोएब, मुखिया प्रतिनिधि मगफुर आलम घटना स्थल पर पहुंच कर पूरी जानकारी ली। इसके बाद मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों के लिये मुआवजे की मांग की हैं। इधर ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।