ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार अररियापरड़िया में 201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

परड़िया में 201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कुर्साकांटा। निज संवाददाता कुर्साकांटा पंचायत के परड़िया वार्ड संख्या 15 मंडल टोला में हनुमान...

परड़िया  में 201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,अररियाTue, 21 Sep 2021 05:50 AM
ऐप पर पढ़ें

कुर्साकांटा। निज संवाददाता

कुर्साकांटा पंचायत के परड़िया वार्ड संख्या 15 मंडल टोला में हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर सोमवार को 201 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाला। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा अनुष्ठान स्थल से डहुआबाड़ी गांव होते हुए बकरा नदी के तीरा घाट तक गई। वहां से कलश में जल भरकर महिलाएं माथे पर कलश लेकर 18 माइल, दुर्गा स्थान, मुख्य बाजार होते हुए पुन: यज्ञ मंदिर निर्माण स्थल तक पहुंची। इस धार्मिक यात्रा में सामाजिक सौहार्द भी दिखा। एक ओर जहां मुस्लिम समुदाय के लोग यात्रा में साथ चल रहे थे, वहीं दूसरी ओर कलश यात्रा में सम्मिलित सभी के लिये शीतल पेयजल, फल का जूस, शरबत इत्यादि की व्यवस्था कर रखे थे। कलश यात्रा का नेतृत्व बलराम मंडल, सीताराम मंडल, बिहारी मंडल, रामानंद मंडल, उद्यानंद मंडल, नंदकिशोर मंडल आदि कर रहे थे। इस दौरान जय सियाराम, जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगते रहे। सुरक्षा की कमान कुर्साकांटा थाना के पुलिस बल व चौकीदार संभाल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सार्वजनिक चंदा से हनुमानजी का मंदिर निर्माण कराया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें