महर्षि मेहीं आवासीय स्कूल के 20 बच्चे सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
महर्षि मेही आवासीय विद्यालय के 20 छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम 2026 में सफलता हासिल की है। शनिवार को ग्रामीणों ने सफल छात्रों को आशीर्वाद दिया। विद्यालय प्रधान सत्यनारायण प्रसाद के अनुसार, पिछले वर्षों में भी कई छात्रों ने सैनिक स्कूल में सफलता प्राप्त की है। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

भरगामा, (ए. सं.)। महर्षि मेही आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर के ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेन्स एग्जाम 2026 में 20 छात्रों के सफलता से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच कर सफल छात्रों को आशीर्वाद दिया। बताते चलें कि हिमांशु कुमार ,उमेश कुमार,कृष्ण कुमार,लव कुमार,कुश कुमार,राम कुमार,लक्ष्मी कुमारी, अक्षिता कुमारी,आनंद कुमार, सोनू कुमार, आदर्श कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष कुमार, अनुज कुमार, बाबूल कुमार, प्रिंस कुमार, रौशनी, निरंजन कुमार, निखिल ने छठे वर्ग में दाखिला हेतु सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रधान सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि विद्यालय से वर्ष 2022 में 4 वर्ष 2023 में 14 वर्ष 2024में 15 वर्ष 2025में 23 एवं 2026 में 20 छात्रों ने सैनिक स्कूल में सफलता प्राप्त की है।
बताया कि इस वर्ष 21 छात्रों ने प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी, जिसमे 20 छात्र सफल हुए है। छात्रों की इस सफलता से ग्रामीणों समेत विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। इधर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार,रविन्द्र यादव,पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुमार सुमन,भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता,दीपक कुमार,राजद नेता मुन्ना मेहता,संजय मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव, रेवत लाल ततमा, भूपेंद्र यादव, प्रो. जयदेव प्रसाद यादव, सदानंद मेहता, चंदन पाठक, पवन कुमार, रौशन यादव रवि, रामकृष्ण यादव, हरिनंदन यादव, डॉ चंद्रदेव यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


