
पलासी में किशोरी की गला दबा कर हत्या, छह पर मामला दर्ज
पलासी थाना क्षेत्र के हसनपुर नया टोला गांव में 16 वर्षीय किशोरी उजाला की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता मोहम्मद सज्जाद ने गांव के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पलासी थाना क्षेत्र के हसनपुर नया टोला गांव में देर शाम की घटना मृतका के पिता ने गांव के ही छह लोगों को बनाया नामजद पलासी, (ए.सं) पलासी थाना क्षेत्र के हसनपुर नया टोला गांव से सोमवार की देर शाम शौच के लिये घर से निकली एक 16 वर्षीय किशोरी की पहले पिटाई की गयी। इसके बाद व गला दबा कर हत्या कर दी गयी। मृतका उजाला हसनपुर नया टोला गांव के मोहम्मद सज्जाद की बेटी थी। इधर सूचना पर पलासी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतका उजाला के पिता मोहम्मद सज्जाद ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।

नामजदों में मोहम्मद मोजस्सिम, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद कैय्यूम, शहजाद, कमरुल व मोहम्मद रज्जाक शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में सूचक सज्जाद आलम ने बताया कि उनकी बेटी उजाला सोमवार की देर शाम आठ बजे घर से शौच के लिये घर से निकली थी। काफी देर बाद जब उनकी पुत्री वापस नही लौटी तो उसकी खोजबीन की गयी। इसी क्रम में घर से उत्तर पश्चिम बांस की झाड़ी की ओर गए तो देखा कि उनकी बेटी एक कदम के पेड़ के पास अचेत बैठी हुई है। उसके गले में ओढ़नी लपेटा है। जब पास गए तो देखे की बदन में चोट का निशान हैं और कपड़ा फटा हुआ हैं। उनलोगों ने बेटी को उठाकर रात ही सीएचसी पलासी ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में उनके पास से एक मोबाइल मिला जिस में कई नंबर से कॉल आया हुआ था। गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि उपर्युक्त नामजदों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर उनकी हत्या की है। इस बाबत पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी। मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




