पुरानी रंजिश में मारपीट व छिनतई, 13 के खिलाफ मामला दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

पलासी थाना क्षेत्र की कनखुदिया निवासी बीबी मेहनाज ने 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर अभद्र व्यवहार, मारपीट और छिनतई की गई। घटना 30 अप्रैल को हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

पुरानी रंजिश में मारपीट व छिनतई, 13 के खिलाफ मामला दर्ज

पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया निवासी बीबी मेहनाज ने पुरानी रंजिश को लेकर अभद्र व्यवहार करने, मारपीट व छिनतई की आरोप लगाते हुए पलासी थाना में 13 लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। नामजदों में मो तरेबुल, मो मेहरूल, मो जैनुल,साकीर, ऐनुल, बीबी रसीद, बीबी जोहरा,रोजीना, मो मुर्शीद,अफसरी, असमीना,सजेतुन,अजमेरी शामिल हैं। घटना 30 अप्रैल की बताई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि घटना तिथि को नामजद लोगों ने गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर सभी ने एकजुट होकर मारपीट व छिनताई की घटना को अंजाम दिया है। थाना को विलंब से सूचना देने का कारण पंचायत करना बताया गया।

इधर पलासी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।