श्यामसुंदर बाबू का जीवन अनुकरणीय, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
अररिया में वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार श्यामसुंदर प्रसाद की 108वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम में 50 विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया और जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।

अररिया, एक संवाददाता। बुधवार की शाम शहर के ओम नगर स्थित प्राइम हॉल प्रागंण में सीमांचल के जाने माने हस्ती वरीय अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर प्रसाद की 108वी जंयती समारोहपूर्वक मनाई गयी। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन को अनुकरणीय बताया। नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विधाओं के 50 हस्तियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता सह पूर्व पीपी लक्ष्मीनारायण यादव ने की। सम्मानित होने वालों में एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, पीपी रामानंद मंडल, जीपी अशोक पासवान, वरीय अधिवक्ता विनय कुमार ठाकुर, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर डॉ संजय प्रधान, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, अधिवक्ता लक्ष्मीनारायण यादव, डॉ. श्यामलाल यादव, मो हासिम, मो शौकत हयात, मो मोजाहिद हुसैन, रीता कुमारी घोष, पीपी रामानंद मंडल, जीपी अशोक कुमार पासवान, सुरेश राम, मेडिएटर्स वीणा झा, किशोर श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा सुबोध कर्ण, अखिलेश पासवान, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार भगत उर्फ मंटू भगत, सचिव अमित कुमार अमन, वरिष्ठ पत्रकार विशुनदेव झा वेदी, मृगेंद्र मणि सिंह, विजय जैन, ओमप्रकाश जायसवाल, ठाकुर शंकर कुमार, ओमप्रकाश सोनू आदि शामिल थे।
इससे पूर्व श्यामसुंदर प्रसाद मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष वी प्रसाद सहित मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष व सचिव विवेक प्रकाश की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के सचिव विवेक प्रकाश ने की। जबकि मंच संचालन अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



