इंकलाबी नौजवान सभा का जिला सम्मेलन

Feb 28, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन, -सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन -निरंजन कुमार केसरी जिला सचिव और विशाल कुमार जिलाध्यक्ष निर्वाचित

इंकलाबी नौजवान सभा का जिला सम्मेलन

-सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन -निरंजन कुमार केसरी जिला सचिव और विशाल कुमार जिलाध्यक्ष निर्वाचित आरा, निज प्रतिनिधि इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) का छठा भोजपुर जिला सम्मेलन आरा स्थित रोहित वेमुला सभागार (नागरी प्रचारिणी सभागार), पंचम कुमार मंच पर हुआ। जिला सम्मेलन के खुले सत्र की शुरुआत समता अधिकार मार्च से हुई, जिसमें सैकड़ों नौजवानों ने भाग लिया। मार्च का नेतृत्व आरवाईए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डुमरांव के पूर्व विधायक अजित कुशवाहा, राज्य सचिव एवं अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन तथा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेत्री अंजली ने किया। मार्च में एक करोड़ रोजगार, मांग रहा युवा बिहार, न्याय व बराबरी के लिए यूजीसी रेगुलेशन लागू करो के नारे लगाए गए।

खुले सत्र का संचालन जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार केसरी ने किया। खुले सत्र में अजित कुशवाहा, आरवाईए राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा व समता आंदोलन की नेत्री अंजली, आइसा जिला सचिव विकास कुमार, ऐपवा नेत्री संगीत सिंह और पूर्व बिहार राज्य सचिव सुधीर यादव प्रमुख रूप से शामिल थे। सांगठनिक सत्र का संचालन सात सदस्यीय अध्यक्ष मंडल की ओर से किया गया, जिसमें राजू राम, विशाल कुमार, रबनवाज़ खान, अखिलेश कुमार गुप्ता, रंजीत यादव, अजित पासवान एवं आनंद कुमार शामिल थे। सम्मेलन में 67 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें निरंजन कुमार केसरी को जिला सचिव और विशाल कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।