Ara News: जान मारने की नीयत से खेल रहे बच्चे पर रॉड से हमला, आरोपित गिरफ्तार
Ara News: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कुइया गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना , जख्मी बच्चा कुइया गांव निवासी विजय प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार है। इस मामले में अंकित कुमार की मां ज्ञांति देवी के बयान पर...

Ara News: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कुइया गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना खेल खेलने से मना करने को लेकर उपजे विवाद में आरोपित ने की मारपीट आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के कुइया गांव में मंगलवार की दोपहर एक युवक ने खेल रहे बच्चे पर जान मारने की नीयत से रॉड से हमला कर दिया। इसमें बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी बच्चा कुइया गांव निवासी विजय प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार है।
घटना का विवरण
इस मामले में अंकित कुमार की मां ज्ञांति देवी के बयान पर गांव के ही सिपाही महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो उर्फ बली महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बाली महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपित बाली महतो का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जांच की जा रही है। इधर, प्राथमिकी में ज्ञांति देवी की ओर से जारी कहा गया है कि उनका पुत्र अंकित कुमार मंगलवार की दोपहर घर के समीप खेल रहा था। तभी संतोष महतो उर्फ बाली महतो पहुंचा और उसे गाली देते हुए खेलने से मना करने लगा। उनके बेटे ने गाली देने से मना किया, तो संतोष महतो उर्फ बाली महतो ने मारपीट करते हुए उनके बेटे पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें उनका पुत्र बेहोश होकर जख्मी हालत में गिर पड़ा। उसे मृत समझकर संतोष महतो उर्फ बाली महतो भाग गया।

