ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराबड़े भाई की ससुराल में पिस्टल चमका रहा युवक गिरफ्तार

बड़े भाई की ससुराल में पिस्टल चमका रहा युवक गिरफ्तार

जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने सोमवार की रात हथियार चमका रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गयी...

बड़े भाई की ससुराल में पिस्टल चमका रहा युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराTue, 17 Jul 2018 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के तरारी थाना क्षेत्र के खवनी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने सोमवार की रात हथियार चमका रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की गयी है। गिरफ्तार युवक अमहरूआं गांव निवासी विश्वनाथ मौआर का पुत्र अलगू मौआर है। वह अपने बड़े भाई की ससुराल खवनी गांव गया था। पुलिस के अनुसार उसके बड़े भाई के ससुराल वालों का किसी से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सोमवार की रात वह कूद पड़ा और हथियार लहराने लगा। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में अलगू मौआर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें