
विकसित गांव अभियान कार्यक्रम करेगी भाजपा
-विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला, भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका
-विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला आरा, निज प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया। मुख्य वक्ता भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दूबे, जिला प्रभारी राजेश सिन्हा और वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए विस्तार से विधेयक के बारे मे जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रदीप दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को तभी पूरा कर सकते हैं, जब विकसित गांव होगा।
विकसित भारत जी राम जी विधेयक गांवों को विकसित करने का ही कानून है। अब इस योजना से गांव के मजदूर और किसानों को जोड़ कर उन्हे आर्थिक रूप से विकसित बनाया जाएगा। अब इस योजना से 100 दिन के बदले 125 दिन का काम निश्चित किया गया है। यही नहीं काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान है। अब ग्रामीण अपने तरीके से काम का प्लान करेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि 26 जनवरी के पहले जिला स्तर पर अधिवेशन और उसके बाद विधानसभा एवं पंचायत स्तर पर अधिवेशन कर ग्रामीण जनता को इस विधेयक की जानकारी दी जाएगी। इस योजना से लोगों को जोड़ने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि प्रदीप दूबे एवं अन्य अतिथियों को मां आरण्य देवी का स्मारक एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम टोली सदस्य शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




