Workshop on Bihar Student Credit Card Scheme at Bhojpur Engineering College डीआरसीसी की इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsWorkshop on Bihar Student Credit Card Scheme at Bhojpur Engineering College

डीआरसीसी की इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला

फोटो 5 : आरा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित डीआरसीसी के कार्यशाला में विद्यार्थी। भोजुपर के राजकीय

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 20 Aug 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
डीआरसीसी की इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला

आरा, एसं। भोजपुर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को डीआरसीसी की ओर से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थियों व शिक्षकों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की कार्यशाला में कुल 155 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के सहायक प्रबंधक (योजना) मोहम्मद अब्दुल तौफीक और उनकी टीम की ओर किया गया। -------------- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम 6 : आरा के शहीद भवन में पूर्व पीएम राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि के लिए जुटे कांग्रेसी।

आरा, एसं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर शहीद भवन में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने की। तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सबों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का सपना देखा था। वे आज भी युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत थे। श्रद्धांजलि सभा में त्रिवेणी सिंह, सत्य प्रकाश राय, प्रो अरुण सिंह, घनश्याम उपाध्याय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ अमित द्विवेदी, डॉ श्रीधर तिवारी, रजी अहमद, अभिषेक द्विवेदी, अरुण सिंह, बीरेंद्र मिश्रा, अशोक यादव, अरशद रिजवी, बिजेंद्र राय, प्रभा सिंह यादव, रामानुज दुबे, देव कुमार सिंह, डॉ ब्रजेश सिंह यादव, नर्वदेश्वर ओझा, राकेश कुमार त्रिपाठी, अशोक सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, मोहमद शरीक, शहाबुद्दीन, अंजनी कुमार सिंह, अजय पासवान, घनश्याम चौधरी, लालन पासवान, सिकंदर, सुरेंद्र चौधरी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।