महिला दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

Mar 09, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

आरा में नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट और श्री हनुमंत संगीतालय के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता श्याम कुमार राजन ने की। इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने संगीत प्रस्तुत किया।

महिला दिवस पर सांस्कृतिक संध्या

आरा। नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट आरा और श्री हनुमंत संगीतालय बड़ी मठिया हाता आरा के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता श्याम कुमार राजन ने की। इस दिवस के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश पाल रहे। इस अवसर पर महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा और समाज में उनका योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगीतालय के शिष्य -शिष्याओं ने भाग लिया। आस्था कुमारी ने राग मुल्तानी प्रस्तुत किया और माधुरी देवी ने विवाह गीत प्रस्तुत किया। तबले पर संगत गुरु जी ने किया मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन केंद्र अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ ब्रजेंद्र महाराज ने किया।

इस अवसर पर आनंद राज, आकाश राज, सन्नी, सुगन, पंकज, तरुण, वरुण सहित कई उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।