ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराबेटी की ससुराल से लौट रही महिला टेंपो से गिरी, मौत

बेटी की ससुराल से लौट रही महिला टेंपो से गिरी, मौत

-आरा-अरवल रोड पर पवना बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर हादसा लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव...

बेटी की ससुराल से लौट रही महिला टेंपो से गिरी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 01 Jun 2023 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

-आरा-अरवल रोड पर पवना बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर हादसा

-बेटी के देवर की शादी में समधियाना गयी थी महिला, लौटते समय गयी जान

-इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

आरा-अरवल रोड पर पवना बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर चलती ऑटो से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी हड़ताल राम की 50 वर्षीया पत्नी सुबह मुन्नी देवी थी। महिला के दामाद राज कुमार राम ने बताया कि उनकी मंझली बेटी राजधानी देवी के देवर की शादी थी। इसमें भाग लेने वह तीन दिन पूर्व बेटी के ससुराल गड़हनी गांव गयी थी। गुरुवार की दोपहर ऑटो पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रही थी। उसी दौरान अचानक असंतुलित होकर चलती ऑटो से सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उनके एक रिश्तेदार ने फोन कर हादसे की सूचना दी। इस पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नगर थाने के एएसआई ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि महिला को तीन पुत्री गुलजारो देवी, राजधनी देवी, जूली कुमारी, पुत्र मोहन राम और धनजी राम है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें