Ara News: आरा बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान आज
Ara News: जिला बार एसोसिएशन आरा के सत्र 2026-28 के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। आज 2522 अधिवक्ता 46 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करेंगे। मतदान सुबह 8 से 4 बजे तक होगा, जिसके बाद शाम 6 बजे मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम शनिवार की रात को घोषित किए जाने की संभावना है।

Ara News: -2522 मतदाता करेंगे 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, चुनाव के मद्देनजर आज रहेगा नो वर्क -कुल 16 पदों पर हो रहा चुनाव, आज रात तक चुनाव परिणामों की घोषणा होने की भी संभावना फोटो : आरा बार एसोसिएशन की फाइल फोटो आरा, संवाददता।
चुनाव की तैयारी
जिला बार एसोसिएशन आरा के सत्र 2026-28 के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान आज शनिवार को होगा। कुल 2522 अधिवक्ता मतदाता 46 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। निर्वाची पदाधिकार मनलाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मतदान की व्यवस्था सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में की गई है। शांतिपूर्ण मतदान और वोटों की गिनती के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति बर्दास्त नहीं की जाएगी। चुनाव के मद्देनजर शनिवार 29 अगस्त को नो वर्क की घोषणा की गई है। अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखेंगे। सुबह आठ बजे सुबह से चार बजे शाम तक मतदान होंगे और शाम छह बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
उपयुक्त पदों की जानकारी
श्री सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन आरा के कुल 53 पद हैं। इनमें से महिला आरक्षित पदों में से उपाध्यक्ष के लिए आशा कुमारी वसहायक सचिव केलिए रम्भा कुमारी और कनीय कार्यकारणी के सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के दो, महासचिव के एक, संयुक्त सचिव के दो, सहायक सचिव के दो, कोषाध्यक्ष के एक, अंकेक्षक के एक और वरीय कार्यकारणी के पांच सदस्य समेत कुल 16 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 46 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 2522 अधिवक्ता मतदाता हैं।
मतदान की प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि मतदाता को देखते हुए मतदान के लिए पांच बूथ बनाये गये हैं। मतदाता को अनिवार्य रूप से अपना अधिवक्ता पहचान पत्र लेकर आना होगा। वहीं दूसरी ऒर प्रत्याशी घूम-घूमकर अधिवक्ताओं से सम्पर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। कोर्ट परिसर के बाहर प्रत्याशियों के जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की देर रात तक कुछ एकल पदों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाएगी।


