वीकेएसयू : स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा 12 मई से होगी शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-2 (2025-29) कला, विज्ञान और कॉमर्स की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 12 से 18 मई तक होगी, और एडमिट कार्ड 9 मई को जारी किया जाएगा। कुल 72 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 88,000 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

वीकेएसयू : स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा 12 मई से होगी शुरू

आरा,निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र (2025-29) कला,विज्ञान और कॉमर्स का परीक्षा प्रोग्राम जारी कर दिया गया हैं। परीक्षा 12 मई से 18 मई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड नौ मई को जारी किया जाएगा। मालूम हो कि सत्र को नियमित रखने के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2025-29 की परीक्षा का प्रोग्राम जारी किया है। परीक्षा को ले केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। शाहाबाद के चारों जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

कुल 72 केंद्रों पर स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा ली जाएगी। सबसे अधिक रोहतास जिले में केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में 88 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें कि गर्मी की छुट्टी के पूर्व सभी परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी की गई हैं। एमजेसी,एमआईसी और एमडीसी पेपर की परीक्षा उत्तरपुस्तिका और एईसी, एसईसी और वीएसी पेपर की परीक्षा ओएमआर पर ली जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।