Hindi NewsBihar NewsAra NewsVK Singh University Announces PG Semester 3 Exam Schedule for 2024-26
वीकेएसयू : पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा आठ दिसंबर से शुरू होगी

वीकेएसयू : पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा आठ दिसंबर से शुरू होगी

संक्षेप:

-वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का प्रोग्राम किया जारी, आरा मुख्यालय में चार केंद्र सहित चारों जिलों के आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 27 Nov 2025 08:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का प्रोग्राम किया जारी -आरा मुख्यालय में चार केंद्र सहित चारों जिलों के आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर थर्ड सत्र 2024-26 की परीक्षा का प्रोग्राम जारी कर दिया है। पीजी सेमेस्टर थर्ड की परीक्षा आठ से 13 दिसंबर तक दो पालियों में ली जाएगी। परीक्षा को लेकर विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, बॉटनी, जन्तुविज्ञान, कॉमर्स, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, पर्सियन, प्राकृत एंड जैन शास्त्र, संस्कृत, भोजपुरी, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान विषय को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में इतिहास, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल और प्राचीन इतिहास विषय को रखा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा को लेकर केंद्रों का निर्धारण भी किया गया है। कुल आठ केंद्र चारों जिलों में बनाये गये हैं। आरा मुख्यालय में चार, बक्सर और कैमूर में एक- एक और रोहतास में दो केंद्र बनाये गये हैं। आरा मुख्यालय में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों का केंद्र एचडी जैन कॉलेज आरा, एसबी कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज आरा का केंद्र जगजीवन कॉलेज आरा, एचडी जैन कॉलेज का केंद्र एसबी कॉलेज आरा और एमएम महिला कॉलेज का केंद्र महाराजा कॉलेज को बनाया गया है। बक्सर में एमवी कॉलेज का केंद्र एलबीटी कॉलेज, कैमूर में एसवीपी कॉलेज भभुआ का केंद्र एसएसएस महिला कॉलेज को बनाया गया है। जबकि, रोहतास में एएस कॉलेज विक्रमगंज का केंद्र वीकेएस कॉलेज धारूपुर और एसपी जैन कॉलेज सासाराम और जेएलएन कॉलेज डेहरी ऑन सोन का केंद्र शेरशाह कॉलेज सासाराम को बनाया गया है। आंतरिक परीक्षा सैद्धांतिक के पूर्व लेने का निर्देश जारी हुआ है।