
दो पक्षों में मारपीट, दंपती समेत नौ जख्मी
आरा जिले के पिपरहिया गांव में पूर्व विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में दंपती समेत कुल नौ लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्षों के बीच पहले से...
आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दंपती समेत दोनों पक्षों के नौ लोग जख्मी हो गये। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के पिपरहिया गांव निवासी अजीत कुमार सिंह, उनकी पत्नी जयमुरत देवी, पुत्री दुर्गा कुमारी, पुत्र धनजीत कुमार और रिश्तेदार फुलजारो देवी शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष के अमरचंद सिंह, उनकी पत्नी धनमुना देवी, पुत्री सोनी कुमारी, पुत्र अभिषेक कुमार और रिश्तेदार गुड़िया देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पूर्व में मारपीट हुई थी।
इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। शनिवार की सुबह उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इसमें सभी जख्मी हो गये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




