Hindi NewsBihar NewsAra NewsViolent Clash at Ara Bus Stand Youth Shot Police Launch Manhunt
शराब बेचने के विरोध पर मारपीट और गोलीबारी, आठ पर केस

शराब बेचने के विरोध पर मारपीट और गोलीबारी, आठ पर केस

संक्षेप:

-आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में मारपीट और युवक को गोली मारे जाने का मामला, आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में मारपीट और गोलीबारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा...

Dec 12, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में मारपीट और युवक को गोली मारे जाने का मामला -मारपीट में जख्मी रघु रंजन के बयान पर दर्ज की प्राथमिकी, धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड में मारपीट और गोलीबारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। मारपीट में घायल श्री टोला निवासी रघु रंजन के बयान पर आठ लड़कों के खिलाफ केस किया गया है। इनमें नवादा थाने के करमन टोला निवासी पवन उर्फ ढेलु, रस्सी बगान निवासी राहुल यादव उर्फ टिगरी, श्रीटोला निवासी मंटू यादव, अंशु कुमार, भोला यादव, प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव औ धर्मेंद्र पासवान को नामजद किया गया है।

सभी पर शराब बेचने से मना करने पर मारपीट करने और गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इधर, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की धरपकड़ में जुट गई है। इसे लेकर छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी में रघु रंजन की ओर से कहा गया है कि नौ दिसंबर को उसके एक दोस्त के दादा का श्राद्ध कर्म था। उस दौरान आरोपितों की ओर से वहीं पर शराब की बिक्री की जा रही थी। तब उन लोगों की ओर से विरोध किया गया था। इससे सभी नाराज चल रहे थे। गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने भाई रिशु रंजन और दोस्त आकाश कुमार एवं आशीष कुमार के साथ बस स्टैंड में गोलगप्पे खाने गया था। तभी पवन उर्फ ढेलु की ओर से फोन कर बस स्टैंड के अंदर बुलाया गया। वह अपने भाई और दोस्तों के साथ पहुंची, तो सभी आरोपित पहले से मौजूद थे।‌ वहां पहुंचने पर उसके पवन उर्फ ढेलु और राहुल उर्फ टिगरी की ओर से जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी जाने लगी। कहा जाने लगा कि इन्हीं लोगों के कारण शराब का धंधा बंद हो गया है। उसने गाली देने से मना किया, तो मंटू यादव और राहुल यादव उर्फ टिगरी की ओर से पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। इसमें उसके दोस्त आशीष कुमार को गोली लग गई। वे लोग भागने लगे तो भोला यादव, प्रकाश यादव और अंशु कुमार द्वारा जान मारने की नीयत से उसके एवं उसके भाई पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया गया। इससे वे दोनों भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;