Ara News: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
Ara News: -जलजमाव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने सड़क को ही बना दिया धान का खेत, जलजमाव और कीचड़ से बदहाल दावा गांव के वार्ड नंबर छह में मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपनी कर विरोध जताया।

Ara News: जलजमाव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने सड़क को ही बना दिया धान का खेत जगदीशपुर, निज संवाददाता।
ग्रामीणों की समस्या
जलजमाव और कीचड़ से बदहाल दावा गांव के वार्ड नंबर छह में मुख्य सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपनी कर विरोध जताया। राजद नेता संतोष मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर धान के पौधे लगाए और सरकार व प्रशासन का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकृष्ट कराया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर लंबे समय से जलजमाव के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को कीचड़ व पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान रोपकर प्रशासन के प्रति विरोध दर्ज कराया।
प्रशासन की अनदेखी
करीब एक सप्ताह पहले भी सड़क की बदहाली का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद डीएमर, एसडीएमर, बीडीओ और ग्रामीण कार्य विभाग जगदीशपुर के को पत्र भेजकर जलजमाव की समस्या दूर कराने की मांग की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। राजद नेता एवं पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि सड़क पर धान रोपनी विकास के दावों की जमीनी हकीकत दिखाती है। करीब एक सप्ताह पहले अधिकारियों को पत्र देकर जलजमाव दूर कराने की मांग की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन तत्काल स्थल निरीक्षण कर सड़क से जलनिकासी और आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करे।


