विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ पंहुचा शाहपुर
-26 जनवरी तक गांवों में सरकार की उपलब्धि पहुंचाएगा रथ कल्प यात्रा के लिए प्रभारी मनोनीत किये गये हैं। जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को पार्टी की ओर से भोजपुर जिले के लिए प्रभारी...

-26 जनवरी तक गांवों में सरकार की उपलब्धि पहुंचाएगा रथ
आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की ओर से दिल्ली में पूरे देश के विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर भोजपुर जिले के सभी प्रखंड के अंतर्गत गांवों में भ्रमण के लिए विकसित भारत संकल्प प्रचार वाहन रवाना किया गया। यह प्रचार वाहन लोगों के बीच केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा। बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए प्रदेश से पंचायत स्तर तक सरकारी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए नोडल पदाधिकारी भी बनाया गया है। भाजपा द्वारा भी प्रदेश से जिला स्तर तक उक्त संकल्प यात्रा के लिए प्रभारी मनोनीत किये गये हैं। जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह को पार्टी की ओर से भोजपुर जिले के लिए प्रभारी बनाया गया है। यात्रा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि भोजपुर जिले में गुरुवार को संकल्प यात्रा प्रचार रथ शाहपुर के ईश्वरपुरा, गौरा, हरिहरपुर, करजा आदि गांवों में पहुंचा। इस दौरान संजय कुमार सिंह, मंडल के कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा रथ 26 जनवरी तक सभी गांवों में प्रचार करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।