
आरा- सासाराम फोरलेन सड़क के भू अर्जन अभिलेखों को जल्द भेजने का आदेश
आरा- सासाराम फोरलेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यों को तेजी से पूरा करने का आदेश दिया गया है। डीएम तनय सुल्तानिया ने अधिकारियों के साथ बैठक में मुआवजा भुगतान में तेजी लाने और शेष भूमि अभिग्रहण के कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए। सभी लंबित अभिलेखों को अविलंब भेजने का भी आदेश दिया गया।
- एसडीओ को शेष भूमि अधिग्रहण के कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आदेश - परियोजना निदेशक से समन्वय बना मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। आरा- सासाराम फोरलेन सड़क के भू अर्जन अभिलेखों को जल्द भेजने का आदेश संबंधित सीओ को दिया गया। साथ ही एसडीओ को शेष भूमि अधिग्रहण के कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से परियोजना की समीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीएम की ओर से परियोजना निदेशक एनएचएआई पटना व सासाराम से समन्वय बनाकर मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान एनएच-119 ए आरा सासाराम फोरलेन सड़क परियोजना सहित जिले की अन्य प्रमुख सड़क योजनाओं व मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने आरा- सासाराम फोरलेन सड़क परियोजना में विशेष रूप से सर्वेक्षण एवं पिलरिंग की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व ग्रामों के लंबित अभिलेखों, भूमि पोर्टल पर उत्पन्न भुगतान संबंधी समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। संबंधित अंचलाधिकारियों से लंबित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया गया कि शेष सभी अभिलेखों को अविलंब जिला भू-अर्जन कार्यालय में भेजा जाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शेष भूमि अधिग्रहण के कार्यों को जल्द पूरा करें। जिला भू अर्जन पदाधिकारी को भुगतान में तेजी लाने का आदेश इस दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को परियोजना निदेशक एनएचएआई पटना व सासाराम के साथ समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर सभी अड़चनों को अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया। प्रगति यात्रा की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर करना है पूरा समीक्षा बैठक में डीएम की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, पीरो को लंबित परियोजनाओं से संबंधित अधियाचना प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा के सिकंदर पासवान को संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा नगर क्षेत्र में वेंडिंग जोन एवं बबुरा-डोरीगंज पथ के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। --------- दो अपीलीय मामले का निपटारा डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से लोक शिकायत के छह अपीलीय मामलों की सुनवाई शुक्रवार को की गई। इस दौरान दो मामले का निष्पादित किया गया। वहीं जनता दरबार में 25 आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निष्पादन के निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




