ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराधक्के से बाइक सवार वनकर्मी सहित दो जख्मी, स्कार्पियो तोड़ी

धक्के से बाइक सवार वनकर्मी सहित दो जख्मी, स्कार्पियो तोड़ी

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनियां हाईवे स्थित नयका टोला मोड़ पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार वनकर्मी सहित दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों की गंभीर हालत को देख नाराज...

धक्के से बाइक सवार वनकर्मी सहित दो जख्मी, स्कार्पियो तोड़ी
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 16 Nov 2018 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनियां हाईवे स्थित नयका टोला मोड़ पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार वनकर्मी सहित दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों की गंभीर हालत को देख नाराज लोगों ने स्कार्पियों का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, जबकि स्कार्पियो चालक भागने में सफल रहा। घायलों में बाइक सवार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी वन विभाग के 60 वर्षीय कर्मी राजमहल सिंह व 50 वर्षीय अशोक महतो शामिल हैं। दोनों गांव से पम्प पर पेट्रोल लेने जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। बेहतर इलाज हेतु उन्हें आरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कार्पियो व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र भारती ने बताया कि स्कार्पियो के मालिक का पता लगाया जा रहा है। वहीं गश्ती पार्टी के पदाधिकारी के बयान पर स्कार्पियो तोड़ने को ले केस किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें