ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराकरंट से सेल्समैन सहित दो लोगों की मौत

करंट से सेल्समैन सहित दो लोगों की मौत

भोजपुर में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर करंट की चपेट में आने से सेल्समैन सहित दो लोगों की मौत हो गयी। ये घटनाएं टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा व उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआं गांवों में...

करंट से सेल्समैन सहित दो लोगों की मौत
हिन्दुस्तान टीम,आराSat, 04 Aug 2018 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर करंट की चपेट में आने से सेल्समैन सहित दो लोगों की मौत हो गयी। ये घटनाएं टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा व उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआं गांवों में हुईं। मृतकों में मझौंवा निवासी ललन प्रसाद व सरथुआं गांव निवासी पशुपतिनाथ पांडेय शामिल हैं। ललन प्रसाद रिक्शा चालक है और सेल्समैन का काम भी करता था। वह भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने रविवार को देवघर जाने की तैयारी में था। इसके लिए शुक्रवार को ही उसने खरीदारी की थी। जानकारी के अनुसार रंगीला प्रसाद का पुत्र ललन प्रसाद शनिवार की दोपहर में अफीमी कोठी के पास बैठा हुआ था। इसी दरम्यान वह करंट लग गया। कुछ लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में करंट लगने से एक अधेड़ पशुपतिनाथ पांडेय की मौत हो गयी। बताया जाता है कि वे अपने घर के पीछे कुछ काम कर रहे थे। तभी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें