जमीन पर कब्जे के विवाद में गोलीबारी में दो गिरफ्तार
आरा, हि.सं.। रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में छोटू यादव और राजा साह उर्फ सुमित सागर शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी स्व. जवाहर यादव के पुत्र छोटू यादव और कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी हरेराम प्रसाद के पुत्र राजा साह उर्फ सुमित सागर शामिल हैं। दोनों नामजद आरोपित हैं। दोनों को मंगलवार की रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी है।
घटनाक्रम का विवरण
बता दें कि बुधवार को रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये थे। उस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी धमकी दी गई थी। उस मामले में पुलिस के बयान पर दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामजद आरोपितों में बी कंपनी और ध्रुव ब्रांड के सदस्यों के अलावे शहर के कुछ चर्चित ठेकेदार एवं कथित भू माफिया भी शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है।
दहेज के लिए मारपीट
दहेज के लिए मारपीट के मामले में पति गिरफ्तार आरा। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दहेज के लिए मारपीट के आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के गंगहर गांव निवासी जगेश्वर राम का पुत्र गुप्तेश्वर राम उर्फ राजा है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी है। पुलिस के अनुसार 23 मई को गंगहर गांव निवासी संध्या कुमारी उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों की ओर से मारपीट की गई थी। उस मामले में 24 मई को संध्या कुमारी की ओर से मुफस्सिल थाने में अपने पति गुतेश्वर राम उर्फ राजा, देवर और ननद के खिलाफ दहेज में दो लाख रुपए मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


