ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरात्रिपुरी मोमोज व मिजोरम के मोस्डेंग शेरमा का लिया चटकारा

त्रिपुरी मोमोज व मिजोरम के मोस्डेंग शेरमा का लिया चटकारा

जैन कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से चल रहे साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2020 का समापन...

त्रिपुरी मोमोज व मिजोरम के मोस्डेंग शेरमा का लिया चटकारा
हिन्दुस्तान टीम,आराSat, 25 Jan 2020 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

एचडी जैन कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से चल रहे साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग 2020 का समापन हुआ। मौके पर एक भारत-श्रेष्ठ भारत दिवस पर कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों के पकवान बनाये। प्रतियोगिता का विषय त्रिपुरा व मिजोरम राज्य के प्रमुख व्यंजन था। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रिशु ने मिजोरम का मोस्डेंग शेरमा, मिजो साउचियार, मिजो दाल और त्रिपुरा का कोसोई बतवई व्यंजन बनाकर लोगों को चकित कर दिया। वहीं निखिल कुमार ने त्रिपुरा का टमाटो ओआमबल और मिजोरम का हमरचा राउत व्यंजन बनाया। खुशबू ने त्रिपुरी मोमोज व तीखी चटनी खिलाई। वहीं प्रत्यक्षा ने मिजोरम का स्थानीय हलवा बनाकर शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को परोसा। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ओझा ने भी लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा और त्रिपुरा और मिजोरम के खानपान को अनुपम व विशेष बताया। व्यंजनों का आनंद लेने के लिए महाविद्यालय के शिक्षकों में उत्सुकता थी। डॉ माधुरी, डॉ वंदना, डॉ प्रीति रंजन, डॉ भारती राय, मालविका तिवारी ने लजीज वयंजन का लुत्फ़ उठाया। प्रतियोगिता की आयोजक पूर्ति माहौर व डॉ तबस्सुम बानो ने बताया कि व्यंजन प्रतियोगिता का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना में बिहार के पेयरिंग राज्य त्रिपुरा और मिजोरम के खानपान से छात्र छात्राओं को अवगत कराना है। कार्यक्रम की खासियत यह भी रही कि विद्यार्थी मिजोरम व त्रिपुरा की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये। संयोजन डॉ अरुंधति मलिक ने किया। मौके पर डॉ रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें