Hindi NewsBihar NewsAra NewsTributes Paid to Maharaja College s Former Psychology Head Prof Ravindra Bahadur Singh
प्रो रवींद्र बहादुर सिंह का निधन, शोक

प्रो रवींद्र बहादुर सिंह का निधन, शोक

संक्षेप:

आरा। महाराजा कॉलेज के पूर्व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो रवींद्र बहादुर सिंह के निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने उनके सरल व्यक्तित्व और कॉलेज में योगदान की सराहना की। शोक सभा का आयोजन डॉ रमेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

Jan 16, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा। महाराजा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रवींद्र बहादुर सिंह के निधन पर शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट की है। फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्थापना काल से ही महाराजा कॉलेज में कार्यरत रहे। सरल, मृदुभाषी और किसी को भी जरूरत के समय आगे बढ़ कर मदद करना उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा था। कॉलेज में कोई भी खेल खुद प्रतियोगिता हो, चाहे यूनिवर्सिटी का हो या कॉलेज का वगैर उनके सहयोग के सफल नहीं होता था। परीक्षा, मूल्यांकन और सभी गतिविधिओं में उनका योगदान रहता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2001 में 60 वर्ष की आयु में वे सेवानिवृत हुए थे। इधर चार पांच वर्ष से वे काफी अस्वस्थ थे। इधर, महाराजा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में डॉ रमेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन हुआ। मौके पर प्रो ओपी केशरी, बर्सर डॉ रमेंद्र कुमार, डॉ इंदु, डॉ सरिता, डॉ मनोज, डॉ नवीन आदि थे। निधन पर प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी ने भी शोक संवेदना प्रकट की है। ------------ अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आरा। अधिवक्ता नसरुद्दीन खां के निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा। वहीं दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा में न्यायिक पदाधिकारी पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, पूर्व पीपी नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, अधिवक्ता सरिता श्रीवास्तव, विष्णुधर पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा समेत कई लोग शामिल थे।