Ara News: तरारी : पूर्व मुखिया रामसकल सिंह यादव की पुण्यतिथि मनी

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: फ़ोटो 6 तरारी प्रखंड मुख्यालय में पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को रामसकल सिंह यादव को याद करते सांसद सुदामा प्रसाद और अन्य

Ara News: तरारी : पूर्व मुखिया रामसकल सिंह यादव की पुण्यतिथि मनी

Ara News: पीरो/तरारी, संवाद सूत्र तरारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को पूर्व मुखिया रामसकल सिंह यादव की 33वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामसकल सिंह यादव अपने नम्र स्वभाव, कर्मठता, सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जीवनपर्यंत तरारी क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके चलते वे आजीवन लोकप्रिय और समर्पित मुखिया के रूप में लोगों के दिलों में बसे रहे।

उपस्थित नेताओं ने कहा कि आज के दिन सभी जनप्रतिनिधियों को उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में सांसद सुदामा प्रसाद के अलावा एमएलसी सोनू राय, पूर्व एमएलसी लालदास राय, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, भाई दिनेश, शैलेंद्र कुमार, आदिब रिजवी, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम ईश्वर सिंह यादव, जिला परिषद सदस्य लालबिहारी सिंह, मुकेश यादव, राजद नेता प्रमोद यादव, डेजी देवी, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: तरारी : पूर्व मुखिया रामसकल सिंह यादव की पुण्यतिथि मनी