आईपीएस रामयश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

फोटो 13 : उदवंतनगर के छोटा सासाराम गांव में रिटायर आईपीएस रामयश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते राजद के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह और मौजूद यूपी के एडीजे (एसटीएफ) अमिताभ यश।

आईपीएस रामयश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

उदवंतनगर। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के एडीजे (एसटीएफ) अमिताभ यश के पिता रिटायर आईपीएस स्वर्गीय रामयश सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। मौके पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश स्वयं उपस्थित थे। उनके साथ राजद के वरीय नेता सह सारण जिले के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पूर्व आईपीएस रामयश सिंह का निधन बीते 27 अप्रैल को हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।