भोजपुर में आईपीएस रामयश सिंह को शैलेन्द्र प्रताप समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आराभोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम गांव में बुधवार को रिटायर आईपीएस रामयश सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रामयश सिंह का निधन 27 अप्रैल को हुआ था।

उदवंतनगर ( भोजपुर)। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के एडीजे (एसटीएफ) अमिताभ यश के पिता रिटायर आईपीएस स्वर्गीय रामयश सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। मौके पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश स्वयं उपस्थित थे। उनके साथ राजद के वरीय नेता सह सारण जिले के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पूर्व आईपीएस रामयश सिंह का निधन बीते 27 अप्रैल को हुआ था।
ये भी पढ़ें:आईपीएस रामयश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


