गरीबों और शोषितों के हितैषी थे स्वतंत्रता सेनानी जनार्दन ओझा
पुण्यतिथि मनी प्रखंड के सहजौली गांव स्थित देव दिनेश कॉम्प्लेक्स परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस डेलीगेट और 40 वर्षों से मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पद पर रहे जनार्दन ओझा

पुण्यतिथि मनी शाहपुर, निसं। प्रखंड के सहजौली गांव स्थित देव दिनेश कॉम्प्लेक्स परिसर में बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस डेलीगेट और 40 वर्षों से मुखिया और पैक्स अध्यक्ष पद पर रहे जनार्दन ओझा की 15वां पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनार्दन ओझा के तैलचित्र चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि ओझा गरीबों, दलितों और शोषितों के सच्चे हितैषी थे। अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवकुमार उपाध्याय ने की और संचालन शिक्षाविद् डा उदय प्रताप सिंह ने किया। समारोह में जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य दिनेश कुमार ओझा, महावीर ओझा, सीआईएसएफ के पूर्व इंस्पेक्टर रमेश कुमार ओझा, पोस्टमास्टर दिलीप ओझा, दिनेश इंडेन के निदेशक मंटू ओझा, सीजीएल अधिकारी अभिषेक ओझा, राहुल ओझा, समाजसेवी राजेश मिश्र, इंजीनियर प्रिंस ओझा मनोज, चंदन, कुंदन, व्यंकटेश, कृष्णा, सहित अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


