Ara News: उप सरपंच के असामयिक निधन पर शोक सभा
Ara News: कोईलवर में, कुल्हड़िया पंचायत के पूर्व उप सरपंच राजू कुमार के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने उनकी सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा का आयोजन सरपंच अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया और अंत में मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। कुल्हड़िया पंचायत के उप सरपंच रहे राजू कुमार के असामयिक निधन पर रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। ग्राम कचहरी में उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, ग्राम विकास के प्रति समर्पण, सरल स्वभाव व उत्कृष्ट व्यक्तित्व को स्मरण किया। सरपंच सह अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपमुखिया सुरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष गोलू कुमार, पंचायत सचिव चंदन कुमार, न्यायमित्र संदीप कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, लालजी यादव, बलिराम महतो, सूर्यनाथ महतो उर्फ मास्टर साहेब, कनहैया सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पिंकु कुमार, राजकुमार, गणेश चौधरी, ग्राम कचहरी के पंच, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
शोक सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


