Hindi NewsBihar NewsAra NewsTribute Ceremony for RSS Worker Parmeshwar Dayal Kushwaha on His Death Anniversary
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता को दी श्रद्धांजलि

संक्षेप:

बिहिया में चंद्रिका भवन कुशवाहा ब्रदर्स में स्व. परमेश्वर दयाल कुशवाहा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने उनके कृषि और किसानों के प्रति समर्पण को सराहा। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से आत्मनिर्भर बनने में मदद की। कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकारों ने गीता पाठ प्रस्तुत किया।

Feb 10, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित चंद्रिका भवन कुशवाहा ब्रदर्स में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता स्व. परमेश्वर दयाल कुशवाहा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. कुशवाहा जीवन भर कृषि और किसानों की सेवा में समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र, नई तकनीक एवं सुविधाएं उपलब्ध कराकर कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से अनेक किसानों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। स्व. परमेश्वर दयाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता भी थे। वृंदावन के कलाकारों की ओर से गीता पाठ प्रस्तुत किया गया। मौके पर धर्मपत्नी कमला देवी, विवेक सिंह, आशीष, आयुष, अमन व अपूर्व सहित अन्य मौजूद थे।