धनौती उच्च विद्यालय में वन महोत्सव
भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड में शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। धनौती उच्च माध्यमिक विद्यालय और कटेया विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुए। पौधारोपण के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया।...

आरा। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड के धनौती उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पीरो वन प्रक्षेत्र की ओर से प्रखंड स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में चरपोखरी थाने के इंस्पेक्टर, स्थानीय मुखिया और वन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी समेत स्कूल के प्रधानाध्यापक व विद्यार्थियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर एक पौधा मां के नाम से पौधारोपण भी किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार, चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, वन विभाग के रेंजर दीपक कुमार पांडेय, वनरक्षी सुष्मिता कुमारी, पूनम कुमारी, रिंकी कुमारी, सूर्यदेव कुमार, बिट्टू कुमार, सुनील कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
कटेया प्लस टू विद्यालय में मनाया वन महोत्सव बिहिया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड के कटेया उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रखंड स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न गौरव, सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, अंजली कुमारी, विशाल कुमार, प्रधानाचार्य डॉ रिषिकेश, अर्जुन राम, अरविंद यादव, अमरेन्द्र कुमार छात्रा राधिका कुमारी, पिंकी कुमारी, गुंजा कुमारी, मोहिनी सहित अन्य थे। भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी शाहपुर। हरिनारायण इंटर प्लस टू विद्यालय में शनिवार को परियोजना संयोजक श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र पटना की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह की देखरेख में हुआ। इसमें 600 बच्चे-बच्चियों का प्रशिक्षण हुआ। इस प्रतियोगिता में चार बच्चे प्रथम नौवीं के छात्र आदर्श राज, द्वितीय नौवीं क्लास के शिवम कुमार, नौवीं क्लास के सत्यम यादव रहे। मुकेश कुमार कम्यूनिटी केयर, रितेश कुमार, मोकिल कुमार को बहुत सी जानकारी दी। इस अवसर पर दिलीप कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, बबीता कुमारी, रेयाज वारिस खां, कविता कुमारी, संतोष कुमार सिंह, मो चांद जी, नरेंद्र जी सहित कई शिक्षक प्रमुख थे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण सहार। सहार प्रखंड के विभिन्न निजी व सरकारी विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। मिशन लाइफ के तहत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर सहार प्रखंड के निजी विद्यालय भी इसका अनुपालन कर रहे हैं। शनिवार को प्रखंड के कृष्णा ग्लोबल विद्यालय में पौधारोपण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने इस अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और माताओं के साथ दर्जनों पौधे लगाए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के प्रति जागरूक करना है। डायरेक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम शिक्षा विभाग के आदेश का अनुपालन करते हुए किया जा रहा है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने इस अभियान को बल दिया है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल सीमा कुमारी, शिक्षिका प्रीति कुमारी, शांभवी तिवारी, अंजली तिवारी, अंजली राज, आरती, अमरेश कुमार, कुंदन कुमार सहित दर्जनों अन्य शामिल हुए। एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक पीरो। प्रखंड के कोथुआं गांव में एनडीए कर्यकर्ताओं की बैठक अक्षयलाल चैधरी के अध्यक्षता में हुई। संचालन भाजपा नेता गुड्डू राय ने किया। कोथुआं पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह, सुनील सिंह, अशोक राय, अमित सिंह, बब्लू सिंह, पप्पू सिंह, गणेश राम, राजकुमारी देवी और नीरज सिंह कुशवाहा ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये बूथ स्तर पर बीएलए 2 बनाने, बूथ अध्यक्ष और कमेटी का गठन करने पर जोर दिया। फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सकों ने फैसले का किया स्वागत पीरो, संवाद सूत्र स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के फैसले के आधार पर फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक अपने नाम के पहले डॉ लिख सकते हैं। मंत्रालय का फैसला आने के बाद फिजियोथेरेपिस्ट डॉ चंदन गुप्ता का कहना है कि एक अध्यादेश पारित कर फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सकों के नाम के पहले डॉक्टर लगाये जाने पर रोक लगा दी गयी थी। इसका विरोध फिजियोथेरेपिस्ट कॉनफेडेरेशन ऑफ इंटेलेक्टिस की बिहार प्रदेश इकाई ने विरोध किया। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह भौतिक चिकित्सक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में किये गये विरोध पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 घंटे के अंदर आदेश वापस ले लिया। बिहार के सभी अस्पतालों में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक अब नाम के पहले डॉक्टर लिख सकेंगे। एनडीए कार्यकर्ता घर-घर चलाएंगे संपर्क अभियान अगिआंव, संवाद सूत्र । अगिआंव स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया । अध्यक्षता अगिआंव मंडल भाजपा अध्यक्ष कुंदन कुमार कुशवाहा ने की और संचालन मंडल महामंत्री संजय कुमार पांडेय ने किया । शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यशाला की शुरुआत की गई । इस दौरान कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर एनडीए सरकार की उपलब्धि पत्रक वितरण करने के साथ एप पर लोड करने की जानकारी देते हुए अन्य कई जरूरी निर्देश दिए गये । इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन लवकुश सिंह ने किया। साथ ही रामसागर राय , अगिआंव विधानसभा विस्तारक - मिथलेश कुमार सिंह , अगिआंव पूर्व मंडल अध्यक्ष - गजेन्द्र कुमार सिंह , अगिआंव पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं ननउर मंडल प्रभारी - रामाकांत चंद्रवंशी , मंडल महामंत्री - संजय कुमार पाण्डेय , सचिन कुमार सिंह , मंडल उपाध्यक्ष - जय किशोर सिंह , राजेश्वर सिंह , मंडल मंत्री - अशोक तिवारी , सूर्यजीत राम , शोभा देवी , मण्डल कोषाध्यक्ष - चन्द्रशेखर आजाद , महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष - जूली कुमारी , पंचायत अध्यक्ष - सुमन कुमार सिंह , चन्दन सिंह , पंचायत प्रभारी - कुमार संजय , मनोज कुमार राय , बिमलेश कुमार , रामचन्द्र चौधरी , चन्दन राय , नन्द लाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




