ट्रेन से गिर युवक जख्मी, पटना रेफर
आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार सुबह एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया और बाद में पटना रेफर किया गया। वहीं, गुरुवार को पीरो थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ऑटो पलटने से तीन यात्री घायल हो गए।

आरा। आरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिर 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जीआरपी के सहयोग से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वह प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार की सुबह आरा स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक ट्रेन पर चढ़ रहा था। उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ...................... अनियंत्रित ऑटो पलटने से तीन यात्री जख्मी आरा।
जिले के पीरो थाना क्षेत्र के बचरी पुल के समीप गुरुवार की शाम एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ऑटो सवार तीन लोग जख्मी हो गये। घायलों में एक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। वे तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव निवास राम इकबाल ठाकुर के 42 वर्षीय पुत्र रवींद्र ठाकुर हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी काम पीरो बाजार जा गये थे। वहां से ऑटो से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बचरी पुल के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें तीन लोग जख्मी हो गये। ..
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


