
ड्यूटी जाने के दौरान ट्रेन से गिर बिजली विभाग के कर्मी की मौत
-आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर घटना, आरा आने के दौरान हुआ हादसा
-आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर घटना -बक्सर के रघुनाथपुर से आरा आने के दौरान हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित अपलाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरने से बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृत कर्मचारी बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के खोचारियांव टोला निवासी बृजा यादव के 51 वर्षीय पुत्र भोला यादव थे। वह आरा के चंदवा मोड़ स्थित साउथ पावर ग्रिड में कार्यरत थे। उनके बेटे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह आरा में किराए का मकान लेकर रहते थे और ड्यूटी करते थे।
गुरुवार को छुट्टी होने के बाद वे अपने गांव चले गये थे। शुक्रवार की सुबह वे रघुनाथपुर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर ड्यूटी पर आरा रहा रहे थे। उसी दौरान आरा स्टेशन के पश्चिम साइड वह ट्रेन से गिर पड़े। इससे उनकी मौत हो गई। गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर घटना की जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलने पर परिजन आरा स्टेशन पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि मृत बिजली कर्मी तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। उनके परिवार में पत्नी चिंता देवी, पुत्र उपेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार, पुत्री सुमन देवी और सोनी कुमारी हैं। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी चिंता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ...

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




