
ट्रक और पिकअप की टक्कर में बैंड कर्मी की मौत, हंगामा और रोड जाम
-पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल मोड़ पर सोमवार की सुबह हुआ हादसा, हादसे में पिकअप पर सवार एक बैंड कर्मी की मौत हो गई। पिकअप सवार कुछ अन्य बैंड कर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए
-पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल मोड़ पर सोमवार की सुबह हुआ हादसा -शादी समारोह से लौटने के क्रम में बेलगाम ट्रक ने पिकअप में मारी ठोकर -गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए बिहिया-बिहटा हाईवे जाम किया आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल मोड़ के पास सोमवार की ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार एक बैंड कर्मी की मौत हो गई। पिकअप सवार कुछ अन्य बैंड कर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए। मृत बैंड कर्मी अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के छछुडीह गांव निवासी स्व.अगनु राय के 60 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ राम थे।
वे एक डीजे बैंड पार्टी में बाजा बजाने का काम करते थे। उधर, हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़ लिया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ रोड भी जाम कर दिया गया। इस कारण स्टेट हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, मृत बैंड कर्मी के भतीजे उपेंद्र पासवान ने बताया कि वह बैंड पार्टी में बजाने का काम करते थे। रविवार की शाम वे धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव में एक शादी समारोह में अपने पार्टी के साथ बाजा बजाने गये थे। सोमवार की सुबह पिकअप से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान देवचंदा बाल मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इसमें पिकअप सवार उनके चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरों की खुशियों से लौट रहे बैंड कर्मी के घर पर टूटा दु:खों का पहाड़ रफ्तार के कहर ने फिर एक घर की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार के कारण दूसरों की खुशी में बाजा बजाने वाले के घर पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि मृत विश्वनाथ राम दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी रेशमा देवी, पुत्री उषा देवी, शुकुला देवी, पुत्र भिखर पासवान और हृदया पासवान है। हादसे के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रेशमा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




