
मूर्ति विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, आठ लड़के जख्मी
-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बागी पुल पर सोमवार की दोपहर हुआ हादसा, सदर अस्पताल और दो का निजी अस्पताल में इलाज
-नारायणपुर थाना क्षेत्र के बागी पुल पर सोमवार की दोपहर हुआ हादसा -छह घायलों का सदर अस्पताल और दो का निजी अस्पताल में इलाज आरा/अगिआंव, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बागी पुल के पास सोमवार की शाम मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार आठ लड़के जख्मी हो गए। इनमें आधा दर्जन घायलों का आरा सदर, जबकि दो का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी दीपू कुमार, रामबदन, चुलबुल कुमार और सोने लाल कुमार सहित आठ अन्य लड़के शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लड़के पूजा के बाद सोमवार की दोपहर मां सरस्वती का मूर्ति विसर्जन कर बागी पुल गये थे। शाम में सब ट्रैक्टर से से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बागी पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इसमें सभी जख्मी हो गये। इसके बाद सभी को अगिआंव सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आरा रेफर कर दिया गया। इसके बाद दो को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ..

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




